स्मार्टफोन में लॉक स्क्रीन को हटाए एंड अपने डेटा को भी सेफ रखे / Remove mobile screen lock without losing your data
पासवर्ड अनलॉक करने के लिए फैक्ट्री रिसेट करें:
अगर पहला तरीका आपके लिए काम नहीं करता तो आपको फोन की फैक्ट्री सेटिंग्स रिस्टोर करनी होंगी। ध्यान रहे, ऐसा करने पर आपके फोन में मौजूद सभी डाटा डिलीट हो जाएगा।
स्टेप 1: अपनी डिवाइस को ऑफ कर लें। इसके बाद वॉल्यूम डाउन Key और पावर/लॉक Key को एक साथ कुछ सेकंड्स के लिए दबा कर रखें। इसके बाद रिकवरी मोड में एंटर करें।
स्टेप 2: वॉल्यूम डाउन Key का इस्तेमाल कर "wipe data/factory reset" पर जाएं। इसमें "Yes, delete all user data" को सेलेक्ट करें।
स्टेप 3: सिस्टम को रीबूट करें और आपका फोन अनलॉक हो जाएगा।
एंड्रॉइड डाटा रिकवरी का करें इस्तेमाल:
अगर आपके पास गूगल अकाउंट नहीं है और फोन का सारा डाटा भी सेव रखना चाहते हैं तो आप एंड्रॉइड डाटा रिकवरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्रोग्राम में पासवर्ड रिमूवल टूल होता है जिसका इस्तेमाल करने पर आप आसानी से फोन से पासवर्ड को हटा सकते हैं।
स्टेप 1: एंड्रॉइड डाटा रिकवरी सॉफ्टवेयर को डाउनलोड कर प्रोग्राम को ओपन करें। इसकी मेन विंडो में Unlock पर क्लिक करें
स्टेप 2: अपने फोन को USB केबल की मदद से कंप्यूटर से कनेक्ट करें
स्टेप 3: विंडो पर आ रहे निर्देशों को फॉलो करें
स्टेप 4: स्टार्ट बटन पर क्लिक करें
स्टेप 5: एंड्रॉइड डाटा रिकवरी आपकी डिवाइस को चेक करना शुरू कर देगा और उसमें से पासवर्ड को हटा देगा
इन तरीकों में से कोई एक तरीका आपके काम जरूर आ जाएगी। लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर आप जीमेल पर अपना डाटा बैकअप जरूर कर के रखें। जीमेल से आसानी से फोन को अनलॉक भी किया जा सकता है।